चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर।बुधवार देर रात्रि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के दलकी गांव निवासी प्रदीप महाली को उसके बडे़ भाई चंद्रो महाली ने धारदार कैंची से पेट, सीना, गर्दन में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद छोटा भाई प्रदीप महाली लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने चक्रधरपुर थाना को दी जिसके बाद सूचना पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायल प्रदीप महाली को उठाकर इलाज के लिए चक्रधरपुर मंडल अस्पताल ले गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप महाली की बेहतर इलाज को लेकर जमशेदपुर रेफर कर दिया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद बड़े भाई चंद्रो महाली फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.