मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर। नालंदा खुला विवि में आयोजित 47वें दर्शन परिषद में बीआरएबीयू के राम मनोहर लोहिया कॉलेज के डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा को उत्कृष्ट शोधपत्र के लिए केपी वर्मा सर्वश्रेष्ठ शोध आलेख पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें तर्क एवं ज्ञानमीमांसा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण एवं मौलिक शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित विद्वानों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने डॉ. विश्वकर्मा के शोध की सराहना करते हुए इसे समकालीन दार्शनिक विमर्श के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...