सैदनगर (रामपुर), जुलाई 27 -- सावन का तीसरा रविवार था। हरिद्वार में मां मनसा देवी के दर्शन को उमड़ी आस्था अपने शिखर पर थी। भक्तों का हुजूम सीढ़ियों पर आगे बढ़ता जा रहा था, हर कोई मां के दर्शन की लालसा में डूबा हुआ। तभी अचानक सीढ़ियों पर एक जोर का धक्का लगा और वह पल. जैसे सब कुछ बदल गया। चारों ओर सिर्फ चीखें थीं। लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए। कोई अपने को संभाल रहा था, कोई गिरा हुआ दूसरों के पांवों तले आ गया। कुछ चीख रहे थे, कुछ खुद को बचाने की मिन्नतें कर रहे थे। इसी भयावह भगदड़ का खौफनाक मंजर लेकर लौटे हैं रामपुर के कांवड़िए। अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुरसैना गांव निवासी अरुण सैनी अपने साथियों संग शनिवार को हरिद्वार पहुंचे थे। वे उस वक्त मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर थे, जब यह भगदड़ मची। अरुण ने बताया, हम दर्शन की लाइन में बढ़ रहे थे कि अचानक भ...