बागपत, जनवरी 10 -- खेकड़ा। बड़ागांव स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर के साधुवृति आश्रम में शनिवार को आर्यिका दर्शनमति माताजी का पिच्छी परिवर्तन समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र णमोकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पाश्र्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुमित जैन व अंकिता जैन ने परिवार सहित माताजी को पिच्छी एवं वस्त्र अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पिच्छी परिवर्तन के अवसर पर आर्यिका दर्शनमति माताजी एवं आर्यिका अर्शमति माताजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में संजीव जैन, दीपक जैन, विनोद जैन, राजकुमार जैन, महेश जैन, पुष्प जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन म...