अयोध्या, अगस्त 29 -- अयोध्या। नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी दर्शननगर वार्ड में सूर्यकुण्ड के पास भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्कों, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। भ्रमण की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को टीम सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने दी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.