चतरा, अक्टूबर 14 -- चतरा संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बना दर्शक दीर्घा का छत पूरी तरह से जर्रजर हो गया है। छत का छड़ प्लास्टर को छोड़ दिया है। ऐसे में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अभी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग प्रैक्टिस के लिये पहुंचे रहे हैं। इतना ही नहीं होमगार्ड की जो बहाली निकली है उसके लिये सैंकड़ों बच्चे बच्चिया प्रैक्टिस कर रही है। ऐसे में दर्शक दीर्घा में ही अधिकतर युवओं को कसरत करते और व्यायाम करते देखा जाता है। समय रहते इसे जिला प्रशासन अगर दुरूस्त नहीं कराता है तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.