प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। शहर में एक दर्जन से अधिक पंडालों में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। सुबह मां दुर्गा की प्रतिमाओं के सामने दर्पण विसर्जन हुआ। फिर सिंदूर खेला के बाद महिलाओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। अंदावा स्थित तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गुरुवार सुबह पंडालों में पुरोहितों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के सामने दर्पण के रूप में बड़ा परात रखा। उसमें गंगाजल और पानी इस तरह भरा गया कि उसमें मां का चेहरा दिखाई दे। उसके बाद समाज के लोगों ने उसमें मां का स्वरूप देखा और मंत्रोच्चार के बीच दर्पण विसर्जन का विधान पूरा किया गया। प्रतिमाओं से प्राण तत्व निकलने के बाद सिंदूर खेला किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। फिर विदाई की बेला में सभी की आंखें नम हो गईं। शहर के कोने...