गढ़वा, नवम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद इमरजेंसी ओपीडी में कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। उस दौरान विभिन्न तरह की घटनाओं में घायल मरीज सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर के उपस्थित नहीं रहने से लोग काफी नाराज दिखे। मरीज के परिजनों ने अस्पताल की ऐसी लचर व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तीन बजे से लेकर रात्रि के 9 बजे तक डॉक्टर सरफराज अंसारी की ड्यूटी थी। डॉक्टर सरफराज अंसारी समय पर नहीं पहुंचे। उसी दौरान कल्याणपुर गांव निवासी अब्दुल वाहिद की पुत्री सादिया खातून छत से गिर कर घायलवस्था में सदर अस्पताल में पहुंची। उसके परिजन डॉक्टर को खोजने लगे। पर डॉक्टर और ड्रेसिंग रूम में कोई भी स्टॉफ नहीं था। उसे देख परिजन हंगामा करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.