देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। जिला अस्पताल (कोरोनेशन) में हादसे के बाद इलाज कराने आई एक युवती का अव्यवस्थाओं से दर्द और बढ़ गया। युवती का रोते हुए अस्पताल में बदहाली की दास्तां बयां करते एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि हादसे में घायल युवती और तीमारदार को पर्ची, बिल और एक्सरे के लिए दो बिल्डिंगों में दौड़ा दिया गया और व्हील चेयर भी खराब दी है, जो पीछे की तरफ ही चलती है। वीडियो वायरल होने पर अस्पताल जांच की बात कह रहा है। सोमवार को वायरल वीडियो में युवती अस्पताल परिसर में बैठकर अपनी पीड़ा बयां कर रही है। उसने बताया कि एक कार सवार ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके बाद वह इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंची। लेकिन, यहां उसे तत्काल इलाज मिलने के बजाय सिर्फ परेशानियां झेलनी पड़ीं। आरोप है कि अस्पताल में कोई सुवि...