फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सोमवार क ो बीमारों की भीड़ रही। आर्थो सर्जन दिव्यांग बोर्ड गए थे। इसके चलते हड्डी रोगियों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। मरीज दर्द से कराहते हुए लौट गए। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक बीमारों की भीड़ रही। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के थे। सुबह 9बजे से ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी। हड्डी रोग के डॉक्टर की ड्यूटी दिव्यांग बोर्ड फतेहगढ़ में थी इसलिए वह सुबह से ओपीडी में नहींं बैठे। ईएनटी सर्जन सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी में बैठे। इसके बाद वह भी दिव्यांग बोर्ड में डयूटी के लिए चले गये। इसके चलते नाक, कान, गला रोगियों को भी इलाज के लिए भटकना पड़ा। दो प्रमुख डॉक्टरों के ओपीडी में न होने के कारण मरीजों को दिक्कतें आयीं। बिर्राबाग निवासी वृद्ध सत्यपाल ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.