लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हजरत इमाम जैनुल आब्दीन की शहादत की याद में शहर में मजलिसों-मातम का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बड़ा बाग जहरा कालोनी में यौमे बीमारे कर्बला मनाया गया। मजलिस को मौलाना तसनीम मेहंदी ने खिताब किया। मजलिस बाद अंजुमन जुल्फिकारिया जौनपुर ने दहकती जंजीर का मातम किया। अंजुमन सीरते हुसैनी अहले सुन्नत अमेठी और हुसैनिया कदीम पिहानी के नौहाख्वान छोटे लाल यादव ने नौहे पढ़े। इसके अलावा स्थानीय अंजुमन नय्यरूल इस्लाम और गुलजारे पंजतन ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इसके बाद जन्नतुल बकी का दिलसोज मंजर पेश किया गया। कार्यक्रम का संचालन जाहिद कानपुरी ने किया जबकि अरमान हैदर ने पेशख़्वानी की। अलविदाई मजलिस को मौलाना समर हैदर ने खिताब किया। इसी तरह दरगाह हजरत अब्बास में मौलाना कल्बे अहमद नकवी ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.