बांका, फरवरी 16 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना मद्यनिषेध की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चांदन थाना क्षेत्र स्थित दर्दमारा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 120 कार्टून (पेटी) में रखी कुल 2880 बोतलें अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 1080 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शराब तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है। साथ ही वाहन को भी जब्त कर थ...