मुजफ्फरपुर, जनवरी 18 -- मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोरलेन पर रविवार सुबह एक अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.