पूर्णिया, फरवरी 15 -- बनमनखी-जानकीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फारबिसगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे-77 पर रघुनाथपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से टोटो पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टोटो पर सवार सभी लोग तिलक की रस्म पूरी कर घर लौट रहे थे। घटना शुक्रवार देर रात्रि की है। मृतकों में धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुंवारी गांव निवासी जागो ऋषि (45 वर्षीय), पुत्र किशन कुमार (18 वर्षीय) तथा महिला रिश्तेदार मोती ऋषि की पत्नी कंचन देवी (40 वर्षीया) के रूप में की गई है। वहीं घायलों में फूलो सिंह पिता विजय सिंह कुंवारी वार्ड नंबर 13, आनंद सोरेन पिता तारकेश्वर सोरेन घटसतीनी वार्ड नंबर 17, जग्न ऋषि पिता भेदी ऋषी एवं कला देवी पति भेदी ऋषि के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में मृतक...