हरदोई, फरवरी 10 -- शाहाबाद। मलकपुर गांव में सोमवार की रात दर्जी के घर 20 लाख की डकैती पड़ी। इस दौरान परिजनों को बंधक बनाए रखा। उनके मोबाइल भी छीन लिए। मामले की जानकारी होने पर आईजी जोन लखनऊ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात को जल्द खुलासा करने के लिए एसपी को निर्देशित किया। पता चला है कि बदमाश कार से आए थे, जिसे घर से कुछ दूर पहले खड़ा कर दिया। उसी कार से भाग निकले। घटना के दौरान डकैतों ने किसी से मारपीट नहीं की। असलहे तानकर केवल धमकी देते रहे। मलकपुर गांव निवासी अनीस दर्जी हैं। सोमवार रात अनीस के घर नकाबपोश बदमाश घुस गए और परिवार को बंधक बना लिया। सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिये। फिर अलमारी की चाभी लेकर बक्से में रखे 30 हजार नगद समेत करीब 20 लाख के जेवर और चांदी के जेवरात लूट लिए। तमंचा दिखा धमकाया कि यदि कोई चिल्लाया तो गोली मार देंगे...