हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित वृद्धाश्रमों का निरीक्षण किया। वर्मा ने सबसे पहले चौफुला चौराहा स्थित आश्रय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस आश्रम में 27 वृद्ध महिला व पुरुष रह रहे हैं। आश्रम के संचालक प्रकाश डिमरी ने बताया की आश्रम में कई वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। पहचान पत्र वगैरह नहीं होने से उन्हें वृद्धवास्था पेंशन से वंचित रहना पड़ रहा है। मामले में नवीन वर्मा ने एसडीएम हल्द्वानी को आश्रम में रहने वाले निराश्रित महिलाओं व वृद्धों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। लामाचौड़ स्थित कृष्णा प्रेम रत्न वृद्धाश्रम के संचालक आकाश कुमार चौधरी ने बताया कि उनके आश्रम लामाचौड़ के अलावा दिल्ली व बिहार के वृद्ध रहते हैं। ...