बागेश्वर, अप्रैल 10 -- गरुड़, संवाददाता। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट व डीएम आशीष भटगांई ने गरुड़ में आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनप्रनिधियों व अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक भकुनखोला मैदान में कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो का आयोजन होगा। भकुनखोला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दर्ज...