रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा आगमन पर सोमवार को सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व, उन्होंने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दर्जाधारी कंडवाल ने सिंचाई विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुना और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट, झनकट मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, महेश राणा, जिला महामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.