हरिद्वार, अप्रैल 5 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शनिवार को दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल चौहान तथा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का स्वागत किया। कहा कि इनकी नियुक्ति से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा और पार्टी मजबूत होगी। वेद मंदिर आश्रम में कार्यकर्ताओं ने दोनों दर्जाधारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। डॉ चौहान और जमदग्नि ने कहा कि उन पर जो विश्वास मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया है, उसी के अनुकूल काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.