मधुबनी, अक्टूबर 7 -- झंझारपुर/ मधेपुर। मधेपुर प्रखंड के कोसी प्रभावित क्षेत्र के एक लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले चुके हैं और कुछ जगहों पर लोग बांध पर भी पहुंचने लगे हैं। दर्जनों गांव का सड़क से संपर्क टूटा हुआ है। टोले मोहल्ले में नाव का सहारा है। गांव के स्कूल और यात्री शेड में भी बाढ़ से प्रभावित लोगों ने शरण लिया है। सर्वाधिक प्रभावित जगहों में गढ़गांव पंचायत के असुरगढ़, गढ़गांव, गोबरगढ़ा, भवानीपुर, बगेवा, बक्सा टोल, मेनाही, पिरयाही, भवानीपुर, लुचबनी आदि गांवों के अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गढ़गाव के मुखिया दीपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस पंचायत में प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए। पानी इसी तरह रुकी रही तो और भी तबाही मचेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.