सीवान, जनवरी 16 -- ग्यासपुर, पंचमंदिरा, केवटलिया के समीप घाटों पर गुरुवार की सुबह से ही स्नान शुरू सीओ, थानाध्यक्ष, मजिस्ट्रेट, पुलिस स्नान को लेकर बुधवार को दिखे सजग गुठनी, एक संवाददाता। दरौली और गुठनी प्रखण्ड मुख्यालयों में सरयू नदी किनारे मकर संक्रांति को लेकर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आए हुए श्रद्धालु गुरुवार की सुबह चार बजे से ही सरयू नदी के पवित्र जल में स्नान करना शुरू कर दिए। मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालु बुधवार की दोपहर से ही मेला क्षेत्र और आसपास के गांव में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। शरद हवाएं और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं देखी गई। दरौली के पंचमदिरा घाट और ग्यासपुर स्थित घाट पर श्रद्धालु गुरुवार की सुबह 4:00 बजे से ही स्नान शुरू कर दिए। इस दौरान श्रद्ध...