सीवान, मार्च 17 -- गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखण्ड मुख्यालय के मंगरौली गांव निवासी तीन युवकों की पीपा पुल के समीप सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने महाराजगंज विधायक विजय शंकर दुबे रविवार की दोपहर उनके घर पहुंचे। उन्होंने तीनों मृतक रितेश पांडेय (25) बर्ष, सन्नी तिवारी ( 35) बर्ष, सूरज तिवारी (25) से मुलाकात करने के बाद उन्हें सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वाशन दिया। उन्होंने तीनों मृतक युवकों के परिजनों से बीस बीस हजार रुपए अनुग्रह राशि और चार लाख रुपए आपदा के तहत दिलवाया जाएगा। इस दौरान विधायक विजय शंकर दुबे ने बीडीओ दीप्ति शिखा, सीओ विद्याभूषण भारती और थानाध्यक्ष रौशन कुमार से भी पीड़ित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.