सीवान, मार्च 9 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय में अन्तर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका कार्यालय द्वारा नारी एकता, अंश राज, पृथ्वी जीविका संकुल संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नारीशक्ति नारी उत्थान पर चर्चा की गई। जीविका द्वारा जीविका दीदी के सहयोग से प्रखंड में विकास के कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 जीविका दीदियों को सम्मानित भी किया गया। इसमें सामाजिक एवं आर्थिक विकास में मदद मिली है। जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम द्वारा बताया गया कि नारी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस हिस्से की विशेषता को हर बार याद दिलाने के लिए हम प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन वूमेंस डे यानि महिला दिवस मनाते है। नारियों के सम्मान को संबोधित करता यह दिन सिर्फ भारत...