सीवान, दिसम्बर 17 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड में इस वर्ष धान खरीद की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने लगी है। प्रखंड के कुल 17 पैक्स में से 15 पैक्स को धान खरीद के लिए चयनित किया गया है। इनमें से 14 पैक्स में धान की खरीदारी विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है, जबकि एक पैक्स में शीघ्र ही खरीद प्रारंभ होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल के माध्यम से भी किसानों से धान की खरीद की जा रही है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) रामनारायण शाह ने बताया कि चयनित पैक्स और व्यापार मंडल के जरिए अब तक करीब 5 हजार क्विंटल धान की खरीदारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार किसानों को धान बेचने के बाद 48 घंटे के भीतर उनके खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो। बीसीओ ने बताया कि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.