सीवान, अगस्त 13 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से दरौंदा बाजार, पीपरा, नंदू टोला, बगौरा बाजार, पकड़ी बाजार होते हुए हसनपुरा बाजार तक गई। पूरा मार्ग राष्ट्रीय ध्वज व देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया था। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। तिरंगा यात्रा में मुखिया रामकृष्ण सिंह, उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अरुण भारती उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.