प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 13 -- ढकवा (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। रास्ता बाधित करने की शिकायत की जांच को पहुंचे दरोगा, सिपाही पर आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। दोनों को मारपीट कर वर्दी फाड़ दी और बाइक का टायर काट दिया। थाने से फोर्स पहुंचने के बाद दो हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। आसपुर देवसरा के रामपुर बवलिया गांव की एक महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोसी ने उसका रास्ता बाधित कर दिया है। थाने के उप निरीक्षक अजय अंचल शनिवार को सिपाही राकेश सरोज के साथ मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता से जानकारी लेने के बाद आरोपी कमलेश से पूछताछ करने लगे तो वह भड़क गया। कहने लगा कि उसने भी कई प्रार्थना पत्र दिए थे। उसकी जांच के लिए नहीं आए तो आज कैसे चले आए। यह कहते हुए वह सिपाही और दरोगा से भिड़ गया। उसके भाई के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.