वाराणसी, नवम्बर 8 -- रामनगर संवाद। कोदोपुर की विश्वामित्र कॉलोनी में दरोगा के मकान सहित दो घरों से चोर 25 हजार नगदी, लगभग चार लाख के गहने पार कर दिए। एक घर से बाइक उड़ा दी। रामनगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। लगातर हो रही वारदातों से कॉलोनी के लोगों में भय है। विश्वामित्र कॉलोनी निवासी सेना के जवान बलराम पांडेय की मां का निधन हो गया है। वह ताला बंदकर अपने गांव ज्योरात, रामगढ़ (भभुआ, बिहार) गए थे। शनिवार को गांव से लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे थे और कमरे का ताला तोड़कर सोने की चेन, कनफूल, 10 हजार नगदी ले गए थे। एक बैग भी ले गए थे, जिसमें नौकरी और जमीन के महत्वपूर्ण कागजात थे। वहीं मिर्जापुर में तैनात उप निरीक्षक टीएन सिंह का परिवार मिर्जापुर गया था। टीएन सिंह की पत्नी शनिवार को घर पहुंची तब चोरी का पता चला। ...