अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रोरावर थाने में तैनात रही महिला सिपाही हेमलता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी दरोगा व सिपाही के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), चैटिंग व सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। दरोगा फिलहाल कासगंज में तैनात है, जबकि सिपाही रोरावर थाने में हैं। आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव बैमन निवासी 28 वर्षीय हेमलता ने 29 नवंबर को बन्नादेवी क्षेत्र के जवाहर नगर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह यहां रिटायर्ड दरोगा के मकान में किराये पर रहती थी। उसने व्हॉट्सएप पर स्टेटस लगाते हुए लिखा था कि हो सके तो सभी मुझे माफ कर देना। मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती। मामले में हेमलता के भाई उपेंद्र ने वर्तमान में कासगंज में तैनात ...