अमरोहा, फरवरी 8 -- पंचायत चुनाव की सरगर्मियां शुरू होते ही वर्दीधारियों पर भी आरोप लगने शुरू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को नौगावां सादात में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने आया। मौके पर पहुंचे बीलना के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि थाने में तैनात एक दरोगा गांव में राजनीति कर रहे हैं। एक भावी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार तक किया जा रहा है। अफसरों को इससे जुड़े वीडियो भी दिखाए। एसपी ने सीओ नौगावां सादात को जांच सौपी है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीलना से जुड़ा है। शिकायती पत्र के मुताबिक गांव निवासी इस्राइल ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। थाने में तैनात दरोगा आदेश पांचाल से इस्राइल की दोस्ती बताई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.