एटा, अप्रैल 18 -- जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। संशोधित रोस्टर के अनुसार डीएम प्रेम रंजन सिंह तहसील एटा सदर में, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य अलीगंज तहसील में, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश जलेसर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील एटा सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.