बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थाने के एसएसआई अजय कुमार गौड़ की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस दरोगा के प्राइवेट मोबाइल फोन का डाटा रिकवर करने में जुट गई है। दरोगा के मोबाइल को जब टीम ने बरामद किया तो इसमें दर्ज सारा डाटा डिलीट किया जा चुका था। पुलिस को उम्मीद है कि डिलीट किए फोन के डाटा से घटना के संबंध में कोई अहम सुराग मिल सकता है। लिहाजा बस्ती-गोरखपुर के एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल का डाटा रिकवर करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि दरोगा के परिवार से मिलने देवरिया स्थित आवास पर गए एएसपी श्यामकांत के समक्ष परिजनों ने कुछ बिन्दुओं पर जांच की मांग की है। उन पर प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। इनमें पहली आशंका घरवालों ने जहर खिलाने की जताई है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट ...