बांदा, दिसम्बर 29 -- बांदा। संवाददाता दरोगा की सह पर बंदूख से लैस घर में घुसे दबंगो ने महिला को मार पीट कर घायल कर दिया। इतना ही नही दबंगों ने घर की दीवार तोड़ कर तहस नहस कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबंग घर में रखे नगदी समेंत सोने चांदी के जेबरात ले कर फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ गांव निवासी पारूल पत्नी राजेद्र प्रसाद 26 दिसंबर की रात घर पर थी। तभी बंदूख से लैस आधा दर्जन दबंगो ने घर में घुस कर उसे मार पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि घर में तोड़ फोड़ किया। दीवार को गिरा कर तहस नहस कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की तहरीर मटौंध थाने में दी गई। पीड़िता क...