हमीरपुर, नवम्बर 15 -- 0 नग्नावस्था में मौदहा के बसवारी मार्ग में मिली महिला के शव की शिनाख्त 0 महोबा में तैनात दरोगा को पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कोतवाली के बसवारी मार्ग पर 13 नवंबर की सुबह नग्नावस्था में मिला अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के साथ ही हत्या की वजह का खुलासा होने से सनसनी मच गई। आरोप है कि इस हत्याकांड को मृतका के सीआरपीएफ में तैनात पति ने महोबा में तैनात एक दरोगा संग मिलकर अंजाम दिया है। महिला ने पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मेंटीनेंस का केस दायर कर रखा था। विवेचना के दौरान महिला की दरोगा से नजदीकी बढ़ी। उसके बाद दोनों के संबंध बिगड़ गए। इधर पति और उधर दरोगा दोनों से संबंधों में आई दरार महिला की मौत का कारण बन गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए हैं। 13 नवंबर की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.