बगहा, दिसम्बर 20 -- बगहा/वाल्मीकिनगर,हसं/एप्र। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के दरुआवारी गांव के समीप वीटीआर में स्थित टेढ़ी सागर माई स्थान पोखरा प्रजापति गौतमी के परित्याग पथ में शामिल है। इसको लेकर शनिवार की दोपहर लाइट ऑफ बौद्धधर्म फाउण्डेशन इंटरनेशनल इंडिया की ओर से प्रजापति गौतमी के महा परित्याग पथ के प्रथम स्मरणोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें 13 देशों की बौद्धिस्ट महिलाओं ने पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इसमें श्रीलंका से भगवान बुद्ध के शरीर के अवशेष को भी लाया गया था। फाउंडेशन के कार्यकर्ता दीपक आनंद ने बताया कि भगवान बुद्ध की मां महाप्रजापति गौतमी थी। उन्होंने भी अपने घर का परित्याग किया गथा। उनके साथ 500 महिलाएं थी, जो कपिलवस्तु नेपाल से वैशाली भ्रमण पर गई थी। वैशाली भ्रमण के दौरान ने टेढ़ी माई स्थान पोखरा भी आई थी। जब भगवान बुद्ध ने घर का परित्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.