बिजनौर, अगस्त 6 -- धामपुर। मानसून की पहली बारिश ने धामपुर नगर पालिका में हुए विकास कार्यों की पोल खोल कर सामने रख दी है। इकड़ा नाले की सफाई न होने से घरों में तीन से चार फीट पानी भरकर खड़ा हो गया है। कॉलोनिया दरिया बन गई है। मुख्य मार्गों पर नाव चलाने जैसे हालत बन गए हैं। कहने को धामपुर नगर पालिका विकास कार्यों के तमाम दावे कर रही है। लेकिन मानसून की पहली बारिश ने पालिका के विकास कार्यों को आइना दिखा दिया है। लगातार तीन दिन तक हुई मानसूनी बारिश ने नगर में जहां- तहां जल भराव कर रखा है। नगर की मुख्य सड़कों पर 3 से 4 फुट पानी चल रहा है। नगर के मोहल्ला बड़वान, टीचर कॉलोनी, शिव नगर कॉलोनी, मोहल्ला पक्का बाग, स्टेशन मार्ग, आरएसएम तिराहा, फूल बाग कॉलोनी के हजारों परिवार जलभराव की समस्या से परेशान हैं। कई परिवार जल भराव की समस्या से घर छोड़कर विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.