भागलपुर, मई 29 -- शाहकुंड। प्रखंड के दरियापुर स्थित शिव सह दुर्गा मंदिर के पास बुधवार को महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 701 कुंवारी कन्या और महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा की शुरुआत मां शीतला प्रांगण से पंडित जीवन झा ने करवाई। उसके बाद दुर्गा मंदिर के रास्ते दरियापुर बाजार होते हुए यज्ञ स्थल यात्रा पहुंची। इस अवसर पर मुख्य यजमान शैलेंद्र कुमार झा व उनकी धर्मपत्नी नीतू झा, अनितेश कश्यप, मुखिया आलोक कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू, प्रभाष ठाकुर, सुनील झा, विवेकानंद झा, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.