नई दिल्ली, मार्च 13 -- एक कंपनी के चेयरमैन ने अपने कर्मचारियों 34 करोड़ के शेयर गिफ्ट करके उनकी होली को रंगीन कर दिया। प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शाह कंपनी के 1.75 लाख शेयर 650 कर्मचारियों को तोहफे में देंगे। इन कर्मचारियों में घरेलू स्टाफ भी शामिल है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इस ट्रांजैक्शन को मंजूरी दे दी है। प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज ने बुधवार (12 मार्च) को एक बयान में यह जानकारी दी।25वीं वर्षगांठ पर ऐलान CNBC-TV 18 की खबर के मुताबिक संजय शाह अपनी निजी संपत्ति से Rs.34 करोड़ के शेयर कर्मचारियों को गिफ्ट करेंगे। यह उनकी कंपनी में 0.4% हिस्सेदारी के बराबर है। यह कदम कंपनी की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर उठाया गया है। सभी कर्मचारी जिन्हें शेयर मिलेंगे, वे कंपनी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.