मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र में बखरी चौक के समीप मंगलवार देर रात नाला निर्माण में लगे जेसीबी के चालक की लापरवाही से एक युवक की जान पर बन आई है। निर्माण स्थल के पास अपने घर के दरवाजे पर सो रहे युवक नीतीश कुमार (22) पर जेसीबी ने बिना देखे मिट्टी डाल दिया। मिट्टी के नीचे दबकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नीतीश का कमर से नीचे का हिस्सा सुन्न पड़ गया है। उसे मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। परिजन ने मेडिकल पुलिस को बताया नाला खुदाई के दौरान सड़क से निकली मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। नीतीश अपने दरवाजे पर सो रहा था। पास में ही जेसीबी चल रही थी। जेसीबी चालक ने उसके शरीर पर ही मिट्टी डाल दी। इससे वह नीचे दब गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और उसे खींचकर बाहर निकाला। हादसे क...