जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- जहानाबाद। परसविगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव स्थित एक घर के दरवाजे पर बैठकर गांजा पीने से मना करने पर नशेड़ी युवक ने एक महिला को घायल कर दिया। संगीता कुमारी नामक महिला के अलावे इस दौरान दो और लोगों की पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि एक व्यक्ति उक्त महिला के घर के दरवाजे पर बैठकर नशा का सेवन कर रहा था। वह गांजा पी रहा था। महिला ने उसे अपने दरवाजे से हट जाने के लिए कहा। बस इसी बात को लेकर वह आग बबूला हो गया। गाली गलौज की और कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और युवक ने उक्त महिला को सिर पर मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। सोमवार को महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.