बलिया, जून 29 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तिवारी (बरहटा) गांव में शनिवार को दरवाजे पर बंधी दो भैंस और एक पड़िया चोर खोल ले गए। सुबह इसकी भनक लगने के बाद पशुपालकों ने पुलिस को तहरीर दी। पशुपालक मुन्ना चौहान के दरवाजे पर उनकी दो भैंस व एक पड़िया बंधी थी। रात में पशुओं को नाद से हटाने के बाद घर के सदस्य सोने चले गए। भोर में लगभग तीन के परिजन की नींद खुली तो दोनों भैंस व पड़िया गायब थी। वे पशुओं की तलाश में जुट गए लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पाकर पहुंची पीआरबी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटनास्थल व गांव से बाहर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि देखकर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.