पीलीभीत, फरवरी 11 -- पूरनपुर। दरवाजे पर पानी फेंकने के विरोध में पिता पुत्रों ने साथियों की मदद से महिला की पिटाई लगा दी। पति हरियाणा में मजदूरी करने गया था। शोर सुनकर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला की रहने वाली हीराकली का पति नीरज हरियाणा में मजदूरी करने गए हैं। 10 फरवरी को विवाहिता अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले लालाराम अपने पुत्र प्रद्युम्न के साथ उसके दरवाजे पर पानी फेंकने लगे। विरोध करने पर पिता पुत्र गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद महिला अपने घर चली गई। इसके बाद पिता पुत्र प्रेमपाल और नीशू के साथ लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। इसके बाद अकेला पाकर उसको बेरहमी से पीटा। श...