भदोही, मार्च 18 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर (बनियापुर पाही) निवासी विपिन कुमार यादव ने थाने में तहरीर दिया। पड़ोसियों पर जबरदस्ती दरवाजे पर आकर नहाने एवं कपड़ा धोने का आरोप मढ़ा। विरोध पर मारपीट करने की बात कही। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में कहा कि गांव निवासी मंगलेश यादव, उनकी पत्नी सरिता यादव तथा बेटियां प्रीति यादव एवं प्राची यादव रविवार की शाम सात बजे उनके दरवाजे पर जबरदस्ती कपड़ा धोने और नहाने लगे। मना करने पर गाली गलौच एवं मारपीट भी किया। उन्हें तथा पत्नी संतारा देवी को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित, पत्नी समेत दोनां बेटियों पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.