गोपालगंज, फरवरी 1 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के बेलही खास गांव में रविवार की सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में एक पक्ष के कल्पनाथ तिवारी और उनके पुत्र राकेश तिवारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मोनू तिवारी घायल हुआ है। घटना के बाद तीनों जख्मियों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मारपीट के दौरान जख्मी हुए मोनू तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सुबह में झाड़ू लगाने के दौरान हुए विवाद को लेकर पह...