औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में सुरेंद्र प्रसाद के दरवाजे पर खड़ी एक स्कार्पियो गाड़ी में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात अचानक गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। चालक और आसपास के लोग जाग गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि सुरेंद्र प्रसाद पेशे से चालक हैं और स्कार्पियो उपहारा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के एक व्यक्ति की है। चालक काफी दिनों से गाड़ी अपने दरवाजे पर ही खड़ी करता था। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.