पीलीभीत, जनवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गीता कॉलोनी निवासी धमेंद्र कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 31 दिसंबर को रात नौ बजे वह अपने बड़े भाई के घर के बाहर खड़ा था। तभी उसके पड़ोसी पप्पू उसकी पत्नी, पुत्र अमन और राजा के अलावा उसके दोस्त घर के दरवाजे पर आकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। जब उसने और उसके भाई ने गालीगलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल होगया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल युवक का जिला अस्पताल में मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...