रामपुर, फरवरी 22 -- स्वार। दरवाजे के सामने से जानवर निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमनगर निकट रायपुर गांव निवासी आस मोहम्मद शनिवार को भैंसों को चराने के लिए खेत पर जा रहा था। रास्ते में वह अब्दुल रहीम के मकान के सामने से जानवरों को लेकर गुजर रहा था। इस पर अब्दुल रहीम ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस रास्ते से जानवर न निकाला करें, क्योंकि छोटे बच्चे घर के बाहर खेलते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान आस मोहम्मद ने लाठी से वार कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर प...