उरई, फरवरी 8 -- कालपी। तहसील कालपी के शाहजहांपुर में एक दिव्यांग व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर उसके घर के मुख्य द्वार के सामने गोबर व कूड़ा डालकर रास्ता अवरुद्ध करने, गाली -गलौज करने तथा मारपीट की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विपिन प्रताप सिंह ने बताया वह दिव्यांग है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग आए दिन घर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने गोबर, कूड़ा डालकर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। इससे घर से निकलना और आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। जब वह विरोध करता है तो आरोपी गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने की धमकी देता है। विपिन प्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि मामले की गंभीरता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.