कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चटोरापुर में दरवाजे के ऊपर रखा बीम गिरने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम चटोरापुर निवासी राम आसरे (67) पुत्र सोनेलाल सोमवार सुबह 6 बजे अपने घर पर थे। तभी दरवाजे के ऊपर रखा सीमेंटेड बीम अचानक गिरने से रामआसरे भीम के मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए। वहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र हैं। पत्नी ज्ञानवती का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.