कानपुर, अप्रैल 27 -- यूपी पुलिस की वर्दी पर दाग कोई नई बात नहीं। शनिवार को एक महिला ने पनकी थाने के दरोगा पर आरोप लगाए हैं। आरोप बेहद गंभीर हैं। महिला का कहना है कि वह अपने पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पनकी चौकी गई थी, जहां दरोगा ने बैड टच किया और बोला कि रात में फ्लैट पर आना। गंगागंज कॉलोनी निवासी महिला के अमीन पति ने 10 जनवरी 2015 को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार को पत्नी पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने चौकी पहुंची थी। बतौर आरोप दोपहर 12:30 बजे वह चौकी पहुंची तो उनके साथ गई महिला को फोटो कॉपी कराने के लिए भेज दिया गया। चौकी में रहने वाले एक बाहरी व्यक्ति ने जिन्हें वह जानती व पहचानती हैं, कहा-साहब अंदर बुला रहे हैं। जब वह अंदर पहुंची तो बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने हाथ पकड़ लिया। कहा, जहां जरूरत होगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.