अलीगढ़, फरवरी 15 -- -युवक का पत्नी से चल रहा है विवाद,पत्नी के मायके वालों पर आरोप -सासनीगेट थाना क्षेत्र के लोधी विहार कालोनी का मामला -फोटो अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सासनीगेट थाना क्षेत्र के लोधी विहार में शुक्रवार की रात ससुराली दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ कर डाली। जेवरात व नगदी लूटने का भी आरोप लगा है। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लोधी विहार निवासी दीपक सिंह की शादी 2007 में मथुरा रोड स्थित गांव अबूपुर निवासी एक युवती से हुई थी। परिवार में दो बच्चे हैं। पीड़ित के अनुसार बीते दिनों उसका पत्नी से विवाद हो गया। तब से पत्नी मायके में ही रह रही है। मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवा...